तेलंगाना में एक माओवादी दंपति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:07 IST2020-12-30T21:07:49+5:302020-12-30T21:07:49+5:30

A Maoist couple surrenders to police in Telangana | तेलंगाना में एक माओवादी दंपति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

तेलंगाना में एक माओवादी दंपति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

हैदराबाद, 30 दिसंबर तेलंगाना के वारंगल जिले में एक माओवादी दंपति ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यलम नरेंद्र के सिर पर 4 लाख रुपये का इनाम रखा गया था, जिसने अपनी पत्नी के साथ वारंगल के पुलिस आयुक्त पी प्रमोद कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का रहने वाला 32 वर्षीय नरेंद्र अभी तेलंगाना में वाजेदु वेंकटपुरम क्षेत्र समिति के कमांडर के रूप में काम कर रहा था। वह 2005 में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) में शामिल हुआ था।

उन्होंने बताया कि वह छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कई गोलीबारी सहित छह अपराधों में शामिल था और इससे पहले वह संचार प्रकोष्ठ का प्रभारी और ऐक्शन टीम कमांडर भी था। उसकी पत्नी 2018 में माओवादी पार्टी में शामिल हुई और अब संचार प्रकोष्ठ की दलम सदस्य थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं और अपने परिजनों के साथ रहना चाहते हैं, इसलिए दोनों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A Maoist couple surrenders to police in Telangana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे