लाइव न्यूज़ :

जम्मू: बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंकने वाला शख्‍स गिरफ्तार, हमले में 1 व्यक्ति की मौत, 28 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2019 17:32 IST

एमके सिन्हा ने इस धमाके के बारे में जानकारी देते हुए कहा, यह ग्रेनेड धमाका था। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।'

Open in App

जम्मू के बस स्टैंड पर गुरुवार को हुए ग्रैनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 28 लोग घायल हो गये हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जम्‍मू बस स्‍टैंड पर ग्रेनेड फेंकने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि धमाके की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। जम्मू के आईजी एमके सिन्हा ने एएनआई को बताया कि ग्रेनेड से हमला हुआ है इसमें लगभग 28 लोगों के घायल हुए हैं। सभी को घायल व्यक्तियों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

फिलहाल इस पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। एमके सिन्हा ने इस धमाके के बारे में जानकारी देते हुए कहा, यह ग्रेनेड धमाका था। इससे 18 लोग घायल हुए हैं और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।'

पुलवामा आतंकी हमला और फिर भारत के एयर स्ट्राइक के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में लगाकार आतंकी घटनाओं की खबरें आ रही हैं। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था।

इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा