लाइव न्यूज़ :

दोपहिया वाहन से कुत्ते को बांधकर सड़क पर घसीटने वाला शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:22 IST

Open in App

मलप्पुरम, 17 अप्रैल अपने पालतू कुत्ते को दोपहिया वाहन से बांधकर कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटने के मामले में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना उत्तरी केरल के इस जिले के इडक्करा में शनिवार को घटी।

पुलिस ने कान्स्टेंट जेवियर का एक वीडियो सामने आने के बाद पशुओं पर क्रूरता का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार जेवियर ने अपने पालतू कुत्ते के साथ इस तरह का बर्ताव इसलिए किया था क्योंकि उसने जेवियर की चप्पल काट दी थी।

कुत्ते के साथ इस क्रूरता को देखने वाले एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जख्मी कुत्ते को एक पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करीब चार महीने पहले ऐसे ही कोच्चि में एक पालतू कुत्ते को कार से बांधकर सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू