लाइव न्यूज़ :

किसानों के आंदोलन में हिस्सा लेने कनाडा से आया एक शख्स, लंबे समय तक रहने का इरादा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन के बीच एक सप्ताह पहले कनाडा से भारत आया एक शख्स लंबे समय तक यहीं रहना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहिए।

पिछले 30 साल से टोरंटो में कारोबार कर रहे गुरबक्श सिंह ने कहा कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए पिछले सप्ताह भारत आए थे।

उन्होंने कहा कि नए कानूनों से हजारों किसान परिवारों के ‘भूमि के मालिकाना हक के गंवाने का खतरा मंडरा रहा है।’

मूल रूप से पंजाब के नवांशहर के रहने वाले सिंह ने कहा, ‘‘मैंने अगले सप्ताह वापसी के लिए टिकट बुक कराया था लेकिन यह सब चीजें देखकर मैं लंबे समय तक यहीं रहने पर विचार कर रहा हूं।’’

नवांशहर में अपने पैतृक घर से सिंह कुछ दिनों के अंतराल पर प्रदर्शनकारी किसानों का साथ देने सिंघू बॉर्डर आते हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘देश के नागरिकों के साथ जो अन्याय हो रहा है’’ उसके खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहिए।

किसान संगठनों और सरकार के बीच कई कई दौर की बातचीत होने के बावजूद मुद्दे का समाधान नहीं निकल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू