लाइव न्यूज़ :

गाय चोर होने के शक में असम में उग्र भीड़ ने पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:42 IST

Open in App

तिनसुकिया, (असम), 12 जून असम के तिनसुकिया जिले के एक गांव में शनिवार को उग्र भीड़ ने 28 साल के एक व्यक्ति की गाय चोर होने के संदेह में पीट- पीट कर हत्या कर दी । हालांकि, पीड़ित का साथी मौके से भाग निकला ।

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक देबोजीत देउरी ने 'पीटीआई—भाषा' को बताया कि जिले के बागजान पुलिस थाने के अंतर्गत कोरजोंगा बोरपाथर गांव में आज तड़के यह घटना उस वक्त हुयी, जब दोनों को एक घर में गाय को रखने के लिये बनाए गए शेड के पास पाया गया ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया है, जो मामले की जांच करेगा। विशेष जांच दल ने इस मामले में गांव के 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

देउरी ने बताया कि पीड़ित की पहचान सरत मोरान(28) के रूप में की गयी है, जो नंबर 1 कोरदोईगुड़ी गांव का रहने वाला था । घटनास्थल से फरार व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है ।

ग्रामीणों के अनुसार घर के मालिक ने दो लोगों को उसके गाय को रखने के लिये बनाए गए शेड के निकट तड़के करीब डेढ़ बजे देखा और शोर मचाया । उन्होंने बताया कि इसके बाद लोग मौके पर जमा हो गये और उन्हें पीटना शुरू कर दिया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े चार बजे मिली । पुलिस इसके बाद उस व्यक्ति को डूमडूमा सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

उन्होंने बताया, ''जब हमने पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंपा तो उसके गांव के कुछ लोगों ने कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने की कोशिश की। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि हमने कार्रवाई की है और 12 लोगों को हिरासत में लिया है तो शांतिपूर्वक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।’’

देउरी ने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, चाहे कोई चोर ही क्यों न हो, और पुलिस इस भीड़ हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू