लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के गांव में विवाद के चलते एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:01 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 26 नवंबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के भेंसवाल गांव में दो व्यक्तियों ने विवाद के चलते एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि देवेंद्र कुमार के परिवार ने बृहस्पतिवार रात को गढ़ी पुख्ता थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देवेंद्र को छोड़ने के लिये परिवार को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच के दौरान ललित नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने खुलासा किया कि उसने विक्की शर्मा नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर देवेंद्र की हत्या कर दी और उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि फिरौती की कॉल पुलिस को गुमराह करने के लिए की गई थी।

मिश्रा ने कहा कि पीड़ित का शव खेत से बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शर्मा को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह