लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका का बदला लेने के लिए मेडिकल छात्रों के लैपटॉप चोरी कर रहा था एक शख्स

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:22 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 30 जून लैपटॉप की चोरी करने में किसी चोर को महारत हासिल होना कोई असामान्य बात नहीं है लेकिन अपनी प्रेमिका की खातिर मेडिकल के विद्यार्थियों से पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए उनका लैपटॉप चुराना सुनने में अजीब लग सकता है।

एक चोर के इस अजीबो-गरीब मकसद का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ने पड़ोस के तमिलनाडु से इंजीनियरिंग के एक छात्र, 25 वर्षीय तमिल सेल्वम को सोमवार को यहां परियरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हाल में हुई लैपटॉप चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

अस्पताल के स्नातकोत्तर मेडिकल विद्यार्थी की शिकायत पर पुलिस ने इस शख्स को सलेम से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने विभिन्न राज्यों में सैकड़ों मेडिकल विद्यार्थियों के लैपटॉप चुराए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “उसके बयान के मुताबिक, उसे और उसकी प्रेमिका को 2015 में अपने गृह राज्य में कुछ मेडिकल विद्यार्थियों से समस्या हुई थी।”

उन्होंने बताया, “मेडिकल समुदाय के कुछ लोगों ने उसकी प्रेमिका के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था और तभी से सेल्वम मेडिकल छात्रों को निशाना बना रहा था। उसने ऐसा दावा किया है।”

ऐसा बताया गया कि उसका मकसद मेडिकल छात्रों की कीमती वस्तुओं को चुराकर और उन्हें बेचकर उनको मानसिक परेशानी देना था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि वह चोरी के सिलसिले में अन्य राज्यों में भी पुलिस की हिरासत में रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पक्का नहीं पता है कि उसके दावे कितने सच हैं। हमें पहले चीजों को प्रमाणित करना होगा। हम उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर और ब्योरों के खुलासे की उम्मीद कर रहे हैं।”

सूत्रों ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया और स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया