लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: September 13, 2021 00:38 IST

Open in App

मालदा, 12 सितंबर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में नागपुर से अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय प्रवासी कामगार की भीड़ ने चोर समझकर कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हरिश्चंद्रपुर थानांतर्गत पीपलतला गांव के लोगों के एक समूह ने शुक्रवार रात प्रताप मंडल को पकड़ा तथा रस्सी और लोहे की जंजीर से हाथ-पैर बांधे और बुरी तरह पीट दिया।

उन्होंने बताया कि नजदीकी मलियोर गांव के निवासी मंडल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चाचल सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि वहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई, उसके शव को रविवार को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया।

हरिश्चंद्रपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दास ने कहा कि जांच जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पीड़ित की मां संजू मंडल ने दावा किया कि उनका बेटा चोर नहीं था। उन्होंने हत्यारों को अनुकरणीय दंड देने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!