लाइव न्यूज़ :

पंजाब में एक व्यक्ति 55 किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:55 IST

Open in App

जालंधर, नौ नवंबर पंजाब पुलिस ने जालंधर में करतारपुर के समीप मंगलवार को एक व्यक्ति के पास से 55 किलोग्राम अफीम बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस महानिदेशक इकबालप्रीत सिंह सहोता ने बताया कि अमृतसर के जांडियाला गुरू के देविदासपुर गांव के युद्धवीर सिंह उर्फ योद्धा को गिरफ्तार किया गया है और उससे एसयूवी कार भी जब्त की गयी। युद्धवीर एक घोषित अपराधी था और वह स्वपाक संबंधी अधिनियम के तहत कई मामलों में वांछित था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ के विरूद्ध वर्तमान विशेष अभियान के तहत करतारपुर-किशनपुरा रोड पर नाका लगाया था। उनके अनुसार पुलिस ने उस एसयूवी को रोका जिसे युद्धवीर चला रहा था और जब तलाश की गयी तब उसके पास से 55 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

सहोता ने बताया कि वैसे युद्धबीर का साथी अमृतसर निवासी पलविंदर सिंह उर्फ सन्नी भागने में कामयाब रहा। पूछताछ के दौरान युद्धवीर ने खुलासा किया कि उसे ब्यास के वजीर भुल्लर गांव के निवासी नवप्रीत उर्फ नव के जरिए मादक पदार्थ का यह खेप मिला था, फिलहाल नव विदेश में है।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ युद्धवीर ने खुलासा किया कि नव अपने सहयोगियों के जरिए पंजाब में मादक पदार्थ खासकर अफीम और हेरोइन भारी मात्रा में पहुंचा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि नव पर भी एनडीपीएस कानून के तहत कई आपराधिक मामले चल रहे हैं तथा वह फिल्लौर में हत्या के एक मामले में वांछित है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा द्वारा जब्त की गयी 300 किलोग्राम हेरोइन के खेप में भी नव का नाम सामने आया था।’’

जालंधर के एसएसपी (ग्रामीण) सतिंदरसिंह ने कहा कि जांच चल रही है तथा और बरामदगी एवं गिरफ्तारियां शीघ्र होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर