लाइव न्यूज़ :

एक व्यक्ति ने पुलिस से कहा कि वह अपनी जान देने जा रहा है, बाद में अपना विचार बदला

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:49 IST

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर मुंबई पुलिस के एक दर्जन से अधिक कर्मी बृहस्पतिवार को तब यहां एक व्यक्ति के घर पर पहुंच गये जब उसने फोन करके बताया कि मंगेतर के साथ विवाद होने के कारण वह आत्महत्या करने वाला है, हालांकि बाद में उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि दोनों के बीच विवाद का समाधान हो जाने के बाद उसने अब अपना विचार बदल लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि कांदिवली से करीब 11 बजे दिनेश गुप्ता ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोनकर सूचित किया कि वह अपनी मंगेतर से विवाद हो जाने के कारण आधे घंटे में अपनी जान देने जा रहा है । गुप्ता ने कहा कि उन दोनों के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं।

उसके इस फोन के बाद चारकोप और कांदिवली थानों के करीब 15 पुलिसकर्मी तत्काल हरकत में आये और उसका घर ढूंढने में जुट गये।

अधिकारी ने बताया कि एक अधिकारी ने फोन पर गुप्ता से संपर्क किया एवं अन्य ने यथाशीघ्र उसके घर पहुंचने की कोशिश की।

कांदिवली थाने के निरीक्षक विजय कांडरगांवकर ने कहा, ‘‘ पहले मैंने उसे परामर्श दिया एवं कुछ ही मिनटों में हमारे अधिकारी उसके घर पहुंच गये। घर पहुंचने पर, उसने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उसका अपनी मंगेतर से विवाद का समाधान हो गया है और अब वह आत्महत्या नहीं करने जा रहा है।’’

कांडरगांवकर ने कहा कि एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने के बाद गुप्ता ने कहा कि वह काम पर जा रहा है और उन्हें उसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने स्टेशन डायरी प्रविष्टि की एवं इस घटना का ब्योरा दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos