लाइव न्यूज़ :

नवजात शिशु के लिए ये शख्स रोजाना लेह से दिल्ली लेकर जाता है मां का दूध

By भाषा | Updated: July 22, 2020 15:03 IST

एक ये शख्स रोजाना लेह से दिल्ली अपने नवजात शिशु के लिए मां का दूध लंच बॉक्स में लेकर जाता है। शिुश की हाल ही में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुयी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स नवजात शिशु के लिए रोजाना लेह से दिल्ली लेकर जाता है मां का दूध।शिुश के हाल ही में के एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुयी है। 

नई दिल्ली: करीब एक महीने से 33 वर्षीय जिकमेट वांगडुस अपने साले के साथ दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जा रहे हैं। वह वहां से एक बॉक्स लेते हैं जो कोई साधारण बॉक्स नहीं है। उस बॉक्स में उनके नवजात शिशु के लिए उसकी मां का दूध होता है जो लेह से आता है। बॉक्स में सात छोटे-छोटे डिब्बे होते हैं जिनमें मां का दूध होता है। वांगडस के शिुश की हाल ही में यहां के एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुयी है। 

इस शिशु का जन्म 16 जून को लेह के सोनम नूरबो मेमोरियल अस्पताल में आपरेशन से हुआ और उसकी 30 वर्षीय दोरजे पाल्मो ने महसूस किया कि बच्चा मां का दूध पीने में असमर्थ है। वांगडुस ने कहा कि वह उस समय मैसूर में थे और उनके घर वालों ने उनसे और उनके गुरुजी के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया जो डॉक्टर हैं। डाक्टरों ने बच्चे को तुरंत दिल्ली या चंडीगढ़ में एक बड़े अस्पताल में भेजने का सुझाव दिया। इसके बाद उनका साला जिग्मत ग्यालपो 18 जून की सुबह बच्चे को लेकर विमान से दिल्ली पहुंचा।

 वांगडुस मैसूर में एक शैक्षणिक संस्थान में प्रबंधक के रूप में काम करते हैं। वह भी उसी दिन सुबह दिल्ली पहुच गए। लेह और दिल्ली के बीच सड़क मार्ग से दूरी करीब 1000 किमी है और सीधी उड़ान में एक घंटे और 15 मिनट लगते हैं। बच्चे को उसके पिता और मामा ने मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग में भर्ती कराया। लड़के को एनआईसीयू (नवजात शिशु सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया।  

टॅग्स :दिल्लीलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह