लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को नदी में धकेल कर ली जान

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:17 IST

Open in App

सूरत, तीन नवंबर गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने 12 साल के अपने बेटे को कथित रूप से नदी में धकेल कर मार डाला एवं दावा किया कि उसका बेटा सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया।

रांदेर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सईद इलयास शेख को 31 अक्टूबर को तापी नदी में अपने बेटे जाकिर को कथित रूप से धकेल देने को लेकर मंगलवार गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से उस लड़के को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया और दावा किया कि घरेलू कलह की वजह से जब उसकी पत्नी तीन साल तक अपने मायके रही तब उसका किसी के साथ अवैध संबंध बन गया था।

अधिकारी के मुताबिक शेख ने बताया कि उसने जाकिर की हत्या करने की ठान ली थी क्योंकि जाकिर ने शेख को नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के कथित प्रेमी को अपना पिता स्वीकार किया था।

अधिकारी के अनुसार मंगलवार को इस लड़के शव बरामद किया गया जिसके बाद आरोपी केा गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग