लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर में एक व्यक्ति ने बेटे पर हमला करने वाले कुत्ते को मार डाला

By भाषा | Updated: December 1, 2021 13:03 IST

Open in App

भोपाल, एक दिसंबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक व्यक्ति के बेटे को आवारा कुत्ते ने काट लिया, जिससे आक्रोशित होकर व्यक्ति ने कथित रूप से कुत्ते को मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देहात थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि घटना करीब एक माह पहले सिमरिया ताल गांव में हुई थी जबकि रविवार को सोशल मीडिया पर कुत्ते की हत्या का वीडियो सामने आया। इसके बाद एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दूर से शूट किए गए कथित वीडियो में व्यक्ति कुत्ते को पीटता दिखाई दे रहा है जबकि कुत्ता दर्द से चिल्ला रहा है। इसके बाद व्यक्ति तेज धार वाले हथियार से कुत्ते का पैर काट देता है। पशु अधिकार के लिए काम करने वाले पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के एक कार्यकर्ता ने ग्वालियर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिकायत के बाद व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी सागर विश्वास गुस्से में था क्योंकि कुत्ते ने उसके बेटे पर हमला किया था और उसके जबड़े का मांस काट लिया था। कुत्ते ने गांव में कम से कम पांच लोगों को काटा था।

एसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेशी के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की कार्यकर्ता छाया तोमर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (पशुओं से बर्बर व्यवहार, जहर देना, अपंग करना, हत्या करना) और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पेटा कार्यकर्ता मीत अशर और प्रियांशु जैन ने कहा कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया जो वायरल हो गया है। पेटा ने एक बयान में कहा कि यह पता चला है कि व्यक्ति ने पशु को बार-बार रॉड से पीटा और फिर चाकू से उसका पैर काट दिए।

अशर ने कहा, ‘‘पेटा इंडिया, पशुओं से क्रूरता बर्दाश्त नहीं करने के ग्वालियर पुलिस के संदेश की सराहना करता है।’’ जैन ने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश में किसी भी पशु के खिलाफ इस तरह की क्रूरता कभी नहीं देखी।

जैन ने कहा कि आरोपी को मनोचिकित्सक से जांच और परामर्श की जरूरत है। इस तरह के मामले पशु क्रूरता के खिलाफ मजबूत कानूनों की जरुरत को दर्शाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू