लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अवैध तरीके से पटाखे ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में कथित रूप से पटाखे ले जा रहे 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी में पटाखों की बिक्री या इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा लागू है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान शास्त्री नगर के निमरी गांव के निवासी योगेश के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि बुधवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर माता वैष्णोदेवी मंदिर के पास जांच के दौरान मोटसाइकिल सवार एक व्यक्ति को रुकने के लिये कहा गया, लेकिन वह भागने लगा।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने कहा, ''बहरहाल वह पकड़ा गया और तलाशी के दौरान उसके पास प्लास्टिक की दो थैलियां मिलीं, जिनमें 20 किलो पटाखे रखे हुए थे।''

डीसीपी ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी शास्त्री नगर में किराने की दुकान चलाता है। वह खरीदारी के लिये रूप नगर के नागिया पार्क आया था, जहां कोल्ड ड्रिंक की एक दुकान के निकट उसने सस्ते दामों पर पटाखे बेच रहे दो लोगों से मुलाकात की।

अल्फोंस ने कहा कि आरोपी ने 4,500 रुपये में 20 किलोग्राम पटाखे खरीद लिये। वह अपनी दुकान में चोरी-छिपे इन्हें बेचना चाहता था।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नौ नवंबर मध्यरात्रि से 30 नवंबर मध्यरात्रि तक सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल