लाइव न्यूज़ :

बेटी से बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को दस वर्ष की कैद

By भाषा | Updated: August 12, 2021 15:44 IST

Open in App

अंबाला, 12 अगस्त यहां की एक अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरती सिंह ने बुधवार को फैसला सुनाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर 2018 में व्यक्ति के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यहां की साहा पुलिस ने आरोपी को जुलाई 2018 में गिरफ्तार किया था और तब से वह अंबाला जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह अपने माता-पिता, एक बड़ी बहन और एक छोटे भाई के साथ रह रही थी।

शिकायतकर्ता ने कहा था कि एक दिन जब वह सो रही थी, उसके पिता वहां आए और उसका यौन शोषण किया। उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी मां और भाई की हत्या कर देगा।

सत्रह वर्षीय लड़की ने कहा कि उसने अपनी मां को भी इस मामले के बारे में नहीं बताया क्योंकि वह परिणामों से डरती थी।

लड़की का आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां