लाइव न्यूज़ :

किशोरी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:16 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 18 नवंबर गौतमबुध नगर जनपद की अदालत ने किशोरी के साथ बलात्कार करने और उसे जिंदा जलाने के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनायी और उसपर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया ।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (विशेष पाक्सो) प्रथम न्यायाधीश निरंजन कुमार ने गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर अजय उर्फ भुल्लन को दोषी करार दिया गया तथा उसे आजीवन कारावास की सजा सुनायी एवं 50 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया।

शुक्ला ने बताया कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सात मार्च 2016 को अजय उर्फ भुल्लन ने उसके घर की छत पर जाकर दुष्कर्म किया था और विरोध करने पर उसने उसे जिंदा जला कर मार डाला। परिजनों ने बिसरख कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

शुक्ला के अनुसार अदालत में सुनवाई के दौरान कुल 11 गवाह पेश हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस की भरपूर पैरवी, गुणवता पूर्ण विवेचना एवं साक्ष्य संकलन का परिणाम है कि दोषी को सजा मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर