लाइव न्यूज़ :

इंदौर में बकरे का गोश्त ‘‘चुराने’’ पर आग-बबूला व्यक्ति ने लाठी से पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला

By भाषा | Updated: November 22, 2021 14:50 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 नवंबर इंदौर में बेसहारा कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर जान से मार डालने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने 40वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक कुत्ते का कसूर बस इतना था कि वह आरोपी के घर में घुसकर बकरे के मांस (मटन) की थैली ले भागा था।

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि गली-मोहल्लों में घूमने वाला बेसहारा कुत्ता रविवार रात भोजन की तलाश में जगदीश चौहान उर्फ ठाकुर (40) के घर में घुसा और वहां से मटन की थैली मुंह में दबाकर भाग निकला।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘खाना पकाने की तैयारी कर रहे चौहान की नजर जब कुत्ते के मुंह में दबी मटन की थैली पर पड़ी, तो उसे अचानक इतना गुस्सा आया कि उसने दौड़ लगाकर कुत्ते का पीछा किया और वह इस बेसहारा जानवर को तब तक लाठी से बेरहमी से पीटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।’’

काजी ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा, वह तब भी गुस्से में बड़बड़ा रहा था कि कुत्ते ने उसके घर रखा मटन ‘‘चुरा’’ लिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि चौहान के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड विधान के संबद्ध प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला पशु हितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos