लाइव न्यूज़ :

जापान के अस्पताल में आठ महीने रहे गुजरात के एक व्यक्ति को स्वेदश लाया गया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:23 IST

Open in App

मेहसाणा, आठ जून तपेदिक (टीबी) और मस्तिष्काघात के इलाज के वास्ते जापान के एक अस्पताल में आठ महीनों तक रहे एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस के जरिये अहमदाबाद लाया गया। उसके परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

व्यक्ति की स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए परिवार के सदस्यों ने दानदाताओं की मदद से ऑनलाइन माध्यम से 40 लाख रुपये से अधिक की राशि जुटाई।

इस व्यक्ति के मित्रों और परिवार के सदस्यों ने बताया कि मेहसाणा जिले के भेसना के रहने वाले जयेश पटेल (33) जापान के ओटा शहर में ‘वर्क परमिट’ पर थे और उन्हें पिछले साल अक्टूबर में तपेदिक (टीबी) हो गया था और बाद में मस्तिष्काघात हुआ। उन्होंने बताया कि वह शिबुकावा के एक अस्पताल में भर्ती थे और पिछले आठ महीने से उनका इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि जयेश पटेल अकेले जापान में रह रहे थे क्योंकि उनकी पत्नी, जो उनके साथ वहां काम करने गई थीं, अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आई थी।

जयेश पटेल के दोस्त मुकुंद पटेल ने कहा कि जब उनके पिता अस्पताल में भर्ती अपने बेटे से मिलने गए, तो वह चाहते थे कि उन्हें इलाज के लिए भारत वापस लाया जाए, लेकिन वह इसका खर्च नहीं उठा सकते थे। उन्होंने बताया, ‘‘उनके परिवार और स्थानीय दोस्तों ने एक एयर एम्बुलेंस द्वारा उन्हें वापस लाने और यहां उनका इलाज कराने के लिए आवश्यक 1.25 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की सोशल मीडिया पर अपील की।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अहमदाबाद से डॉक्टरों की एक टीम जापान गई और उनकी निगरानी में जयेश पटेल को सोमवार को एयर इंडिया की एम्बुलेंस में दिल्ली लाया गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘वहां से उन्हें अहमदाबाद लाया गया जहां उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

जयेश पटेल के छोटे भाई हार्दिक पटेल ने कहा कि उन्होंने 41 लाख रुपये जुटा लिये है। हार्दिक पटेल ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश पांच अक्टूबर को उन्हें टीबी का पता चला और उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी साल छह जनवरी को उन्हें मस्तिष्काघात हुआ और उनकी हालत बिगड़ गई।’’

हार्दिक पटेल ने कहा कि इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें गुजरात वापस लाने के लिए अधिकारियों से मदद मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच