लाइव न्यूज़ :

आदमखोर तेंदुए ने हमला कर बुजुर्ग को मार डाला

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:03 IST

Open in App

गोपेश्वर, 30 नवंबर उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग में पडने वाले एक गांव में सोमवार को एक आदमखोर तेंदुए ने हमला कर एक बुजुर्ग को मार डाला । वन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

घटना जोशीमठ क्षेत्र के फैंका गांव में हुई जहां 70 वर्षीय गंगा सिंह चौधरी राशन की खरीददारी के लिए बाजार गए और रास्ते में तेंदुए का शिकार बन गए।

सूचना मिलने पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृतक का शव बरामद किया गया ।

फैंका गांव से जोशीमठ आने का रास्ता जंगल से गुजरता है और तेंदुए ने यहीं पर बुजुर्ग को मार डाला और शव को झाड़ियों में छुपा दिया ।

पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी नंदा बल्लभ शर्मा ने 'भाषा' को बताया ‘‘गांव में तेंदुए का खतरा बना हुआ है जिसे देखते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरे लगाए जा रहे हैं और वन्यजीव रक्षक मौके पर तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सितंबर में भी तेंदुए के हमले से एक नेपाली मूल के व्यक्ति की जान चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है