लाइव न्यूज़ :

यौन संबंध बनाने के दौरान गले में बांधी गई रस्सी से दम घुटने से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:24 IST

Open in App

नागपुर, आठ जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर में महिला से यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति की गले में बांधी गई रस्सी से दम घुटने से कथित तौर पर मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना शहर के खापरखेड़ा इलाके की एक लॉज में बृहस्पतिवार देर रात हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ मृतक का महिला से गत पांच साल से संबंध था। महिला विवाहित है और उसके बच्चे हैं। दोनों बृहस्पतिवार रात को एक साथ समय बिताने के लिए लॉज आए थे। यौन संबंध बनाने के दौरान कथित तौर उत्तेजना बढ़ाने के लिए महिला ने पुरुष के हाथ-पैर नायलोन की रस्सी की मदद से कुर्सी से बांध दिए, उत्तेजना को चरम पर पहुंचाने के लिए महिला ने गले में एक और रस्सी बांध दी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ इसके बाद महिला शौचालय चली गई तभी वह कुर्सी फिसल गई जिससे पुरुष को बांधा गया था और गले में बंधी रस्सी फंदे की तरह कस गई, जब महिला बाहर आई तो उसने देखा कि पुरुष में कोई हरकत नहीं हो रही है।’’

पुलिस ने बताया कि महिला ने तुरंत मदद मांगी, लॉज का कर्मी आया और उसने कुर्सी से बंधे पुरुष को रस्सी से मुक्त किया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ महिला ने स्वीकार किया है कि मृतक के साथ उसका अवैध संबंध था। पुलिस ने वेटर, लॉज के मैनेजर और कमरे में सेवा देने वाले लड़के का बयान दर्ज किया है और महिला एवं मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।’’

उन्होंने बताया कि खापरखेड़ा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण