लाइव न्यूज़ :

शादी का वादा करके महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में आंध्र प्रदेश से एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:07 IST

Open in App

जम्मू, 16 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के पांच दिन के अंदर आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर उसके शील को भंग करने के आरोपी दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला ने रियासी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि पुंछ जिले के सरोला-मंजाकोटे जिले में रहने वाले मोहम्मद अशफाक ने शादी का वादा करके कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी ने महिला का उत्पीड़न करने के लिये उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि रियासी जिले की निवासी महिला के साथ आरोपी का फर्जी संबंध दो महीने तक चला। इस दौरान आरोपी ने उसका यौन शोषण किया।

एक ओर, पीड़िता की मेडिकल जांच की गई और उसका बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया, तो दूसरी ओर रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आंध्र प्रदेश में आरोपी की उपस्थिति का पता लगाया।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस की एक टीम आंध्र प्रदेश के लिये रवाना हुई और वहां की पुलिस के सहयोग से आरोपी को पेड्डापुरम से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रियासी लाया गया।

उन्होंने कहा कि इस बीच महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर उसके शील को भंग करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि उधमपुर से मंजूर अहमद तथा रियासी कस्बे से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू