झारखंड में कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 12:14 IST2021-11-07T12:14:39+5:302021-11-07T12:14:39+5:30

A man arrested for supplying ganja to prisoners in Jharkhand | झारखंड में कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

झारखंड में कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

जमशेदपुर, सात नवंबर झारखंड के जमशेदपुर में जेल के कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि विशेष सहायक पुलिस (एसएपी) के कर्मी ब्रजकिशोर सिंह ने घाघीडीह केंद्रीय कारागार में कैदियों को कथित तौर पर गांजे की आपूर्ति की। पुलिस ने बताया कि उसके पास से 30 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

परसुडीह पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विमल किंडो ने बताया कि उसे नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया और उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A man arrested for supplying ganja to prisoners in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे