लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सात वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी में 50 वर्षीय शख्स को पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को चॉकलेट देने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंधेरी एमआईडीसी इलाके में रहने वाला आरोपी और पीड़ित बच्ची एक ही बस्ती में रहते हैं तथा उनकी साझा बालकनी है। आरोपी सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से लड़की का शोषण कर रहा था लेकिन सोमवार को बच्ची की मां ने उसे अपनी करतूत को अंजाम देते हुए पकड़ लिया तथा परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी।

वरिष्ठ इंस्पेक्टर जगदीश शिंदे ने बताया कि एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (यौन शोषण) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब