लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 09:59 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कुलगांव थाने के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गांव में किशोरी के पड़ोस में ही रहता था और विवाहित है।

अधिकारी ने बताया कि नौ नवंबर को किशोरी जब घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के शोर मचाने की कोशिश करने पर उसने मारपीट भी की और घटना की जानकारी किसी को भी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की उसे धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को, शाम को काम से लौटने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos