लाइव न्यूज़ :

युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:44 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) , 12 सितंबर ओयो होटल में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने तथा उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली की एक युवती ने थाना सेक्टर 58 में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि डी-10 सेक्टर 55 स्थित ओयो डायमंड विला होटल में ले जाकर इफ्तिखार अली ने उसे नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया तथा उसके साथ बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि गुड्डू ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल कर रहा है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी इफ्तिखार अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पहले युवती ने उक्त मुकदमे को थाना सरिता विहार दिल्ली में दर्ज कराया था, घटनास्थल नोएडा होने की वजह से विवेचना चार दिन पूर्व ट्रांसफर होकर नोएडा आई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस