उत्तर प्रदेश में महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:54 IST2021-07-03T15:54:51+5:302021-07-03T15:54:51+5:30

A man arrested for converting a woman in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बुलंदशहर (उप्र), तीन जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला का कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इंताक नामक व्यक्ति ने महिला को अपना परिचय अमन शर्मा के रूप में दिया और उससे कहा कि वह उससे विवाह करना चाहता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने बताया कि महिला के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि इंताक उनकी बेटी से दो साल पहले मिला था और उसने अपना नाम अमन शर्मा बताया था। उन्होंने बताया कि इंताक ने महिला से शादी करने का वादा किया लेकिन इसको लेकर टाल-मटोल करता रहा।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि कुछ दिन पहले जब वह उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए एक मदरसे में ले गया तो महिला को पता चला कि वह अमन शर्मा नहीं बल्कि इंताक है।

उन्होंने बताया कि महिला के पिता ने आरोप लगाया कि इंताक ने उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी उससे शादी नहीं की और उसके खिलाफ जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A man arrested for converting a woman in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे