लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के झालावड़ में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:11 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), एक मार्च राजस्थान के झालावाड़ में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी को कथित रूप से पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को पोली गांव की विमलाबाई (31) को नाजुक हालत में झालावाड़ जिला अस्पताल में ले जाया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गयी। उसके पति राकेश मीणा ने नशे धुत्त होकर उसे बुरी तरह पीटा था।

एकलेरा थाने के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने विमलाबाई के माता-पिता द्वारा राकेश मीणा के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराये जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी ने चमड़े के बेल्ट से अपनी पत्नी की पिटाई की थी जिससे वह बेहोश हो गयी थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वह मर गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब