लाइव न्यूज़ :

मप्र में एक शख्स और उसका परिवार 24 घंटे के बाद पानी की टंकी से नीचे उतरा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:59 IST

Open in App

भोपाल, 12 दिसंबर जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों पर तुरंत पुलिस कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर शनिवार शाम करीब छह बजे यहां कस्तूरबा नगर में एक पानी की टंकी पर चढ़ा 45 वर्षीय व्यक्ति और उसका परिवार रविवार शाम करीब 24 घंटे बाद इस टंकी से सुरक्षित नीचे उतरा।

गोविंदपुरा पुलिस थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रितेश गिरी, उसकी पत्नी एवं तीनों बच्चे रविवार शाम को पुलिस-प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने पर आश्वासन मिलने के बाद पानी की टंकी से उतर गये हैं। वे करीब 24 घंटे तक अपनी मांगों को लेकर इस टंकी पर चढ़े रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाई। टंकी पर रहकर परेशान हो जाने के बाद रितेश ने अपनी मांगों पर पुलिस से बातचीत की, जिन पर गौर किया जा सकता है और हम सहमत हो गए।’’

परिहार ने बताया कि पड़ोसी रायसेन जिले के रितेश ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर इस टैंक के पास लाया जाए।

उन्होंने बताया कि मारपीट पर कार्रवाई वाली उनकी मांग पर हम सहमत हो गये लेकिन हमने उससे कहा कि पुलिस उनके जमीन विवाद को हल नहीं कर सकती क्योंकि यह राजस्व अधिकारियों और अदालत से संबंधित मामला है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा पता चला है कि गिरी अपनी इन मांगों को लेकर अपने जिले रायसेन में एक बार और भोपाल में दो बार इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे