लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगों में आरोपी एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के चलते उसके पड़ोसी ने फंसाया: पुलिस

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों में दौरान बम बनाने और आपूर्ति करने के आरोपी 46 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते उसके पड़ोसी ने फंसाया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की घर की छत से जो पाइप बम बरामद किये गए थे, वास्तव में उन्हें उसके पड़ोसी ने रखा था।

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जब दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इकाई दंगे की साजिश के संबंध में एक मामले की जांच कर रही थी, तब उसे गोपनीय सूचना मिली कि कर्दमपुरी निवासी अंसार खान नामक एक व्यक्ति दंगे में शामिल था।

उस समय मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि खान और उसके बेटे इमरान ने दिल्ली दंगे में सक्रिय भूमिका निभाई थी तथा बम बनाया था और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए और बम बना रहा था। अधिकारियों ने बताया कि दंगे के बाद खान जून में कर्दमपुरी से भाग गया था क्योंकि उस दौरान पुलिस दंगे में शामिल संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी। खान भाग कर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में जाकर छिप गया था।

इसके बाद खान को 31 जुलाई को लोनी के अमन गार्डन से पकड़ा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गोपनीय रूप से मिली सूचना की सत्यता की जांच के लिए उससे पूछताछ की। अधिकारी ने कहा कि खान ने कुछ नहीं बताया जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। आगे की जांच और तथ्यों को परखने के लिए खान को विजय नगर कॉलोनी स्थित उसके घर पर ले जाया गया और परिसर की तलाशी ली गई।

अधिकारी ने कहा कि इसमें गाजियाबाद जिले के कोतवाली लोनी पुलिस थाने के कर्मियों की सहायता ली गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में खान के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक खान की छत पर पुराना जंग लगा हुआ बेलनाकार कंटेनर बरामद हुआ जिस पर प्राइमर के धब्बे थे।

अधिकारी ने बताया कि उसमें कागज में लपेटी हुई लोहे की पांच पाइप मिली और हर पाइप को लोहे के बोल्ट और सफेद धागे से सील किया गया था। पाइप को विशेष प्रकोष्ठ पुलिस थाने के मालखाने में जमा करा दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने छत से पांच आईईडी (पाइप बम) भी बरामद किये। खान ने बमों की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि खान के बयान तथ्यों से मेल नहीं खा रहे थे। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में पता चला कि लोनी की विजय नगर कॉलोनी में ही मुजम्मिल अल्वी (36) नामक एक और व्यक्ति है जिसकी खान के परिवार के साथ पुरानी दुश्मनी थी।

इसके बाद संदिग्ध वस्तुओं को लेकर अल्वी की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सभी तथ्य इस तरफ इशारा कर रहे थे कि अल्वी ने खान की छत पर संदिग्ध वस्तुएं रखी। उन्होंने कहा कि इस बाबत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां