बिहार के नवादा जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर हुआ बड़ा हादसा, भ्रमण के दौरान लगी आग से झुलसे 5 बच्चे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2026 17:02 IST2026-01-26T17:02:36+5:302026-01-26T17:02:42+5:30

आग की चपेट में आने से झुलसी एक बच्‍ची को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य बच्चों का उपचार वारिसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

A major accident occurred in Nawada district of Bihar on Republic Day, where five children were injured after a fire broke out during an excursion | बिहार के नवादा जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर हुआ बड़ा हादसा, भ्रमण के दौरान लगी आग से झुलसे 5 बच्चे

बिहार के नवादा जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर हुआ बड़ा हादसा, भ्रमण के दौरान लगी आग से झुलसे 5 बच्चे

पटना:बिहार में नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित सब्जी बाजार में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक स्‍कूल की ओर से निकाली गई झांकी के दौरान दुर्घटनावश आग लगने से पांच बच्चे झुलस गए। इनमें एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद सब्जी बाजार चौक पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की चपेट में आने से झुलसी एक बच्‍ची को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य बच्चों का उपचार वारिसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि झांकी जब बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। झांकी में प्रदर्शन के लिए पेट्रोल का उपयोग किया जा रहा था। इसी दौरान हुई चूक के कारण यह भयावह हादसा हुआ। आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने झुलसे बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं की। आसपास मौजूद लोगों ने ही बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस लापरवाही के सामने आने के बाद बच्चों के प रिजन आक्रोशित हैं। 

घटना से आक्रोशित बच्चों के परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग की है।साथ ही जिला पदाधिकारी (डीएम) और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मामले की जांच कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

Web Title: A major accident occurred in Nawada district of Bihar on Republic Day, where five children were injured after a fire broke out during an excursion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे