लाइव न्यूज़ :

भाजपा, संघ परिवार से बहुत कुछ मिला, कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता : सुशील मोदी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:27 IST

Open in App

पटना, 15 नवंबर बिहार की नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर संशय की स्थिति के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें भाजपा और संघ परिवार से बहुत कुछ मिला है और एक कार्यकर्ता का पद उनसे कोई छीन नहीं सकता ।

नीतीश कुमार की जनता दल (यू) के साथ भाजपा की गठबंधन सरकार में सुशील कुमार मोदी लगातार उपमुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन इस बार सरकार गठन की कवायद के बीच उपमुख्यमंत्री पद को लेकर संशय बना हुआ है ।

इस बीच, सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे ४० वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।’’

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि तारकिशोर जी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई ।

गौरतलब है कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं । सोमवार को नयी सरकार का शपथग्रहण कार्यक्रम होगा ।

इस बीच, नयी सरकार में मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर मनोनीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह भी तय हो जायेगा ।

यह पूछे जाने पर कि क्या सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री बनेंगे, कुमार ने स्पष्ट कुछ बोलने की बजाए केवल इतना कहा कि यह सब थोड़ी देर में तय हो जायेगा ।

इधर, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भी उपमुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर केवल इतना कहा, ‘‘ उचित समय पर आपको जानकारी मिल जायेगी । ’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग पर राजग के घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई ।

इससे पहले भाजपा की बैठक में तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया ।

बहरहाल, उपमुख्यमंत्री पद के लिये आठ बार के विधायक प्रेम कुमार और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे कामेश्वर चौपाल के नाम पर भी अटकले लगाई जा रही हैं ।

हालांकि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वह उपमुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदारी नहीं कर रहे हैं और उन्हें जो भी दायित्व दिया जायेगा, उसे पूरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू