लाइव न्यूज़ :

2020 में काफी कुछ सीखने को मिला: अर्जुन रामपाल

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:51 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसम्बर अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा है कि वर्ष 2020 उनके लिए उतार चढ़ाव वाला रहा जिस दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने और अनुभव करने को मिला।

‘‘रॉक आन’’, ‘‘राजनीति’’ और ‘‘चक्रव्यूह’’ में अपने अभिनय के लिए जाने जाने वाले अर्जुन रामपाल ने कहा कि इस वर्ष ने उन्हें सिखाया है कि प्रियजनों के साथ घिरे रहना कितना महत्वपूर्ण है।

रामपाल ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘काफी उतार-चढ़ाव आया। कई बड़े अनुभव हुए, यह आपको अपने प्रियजनों के महत्व को सिखाता है और हमारी आजादी का महत्व।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इतने छोटे और महत्वहीन हैं लेकिन इसके बावजूद हम एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। प्रकृति ने हमें हमारे पिंजरों में वापस भेज दिया क्योंकि उसे सुधार करना था। मुझे 2020 से यह सीखा।’’

48 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने यह भी महसूस किया है कि एक कलाकार के लिए काम से ब्रेक लेना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप अच्छे फॉर्म में होते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए क्योंकि आप पटकथा और चरित्र के साथ तालमेल बिठा लेंगे। 2020 ने हमें सिखाया है कि लालच दुनिया में सबसे बुरी चीज है।’’

अभिनेता ने कहा कि 2020 में, वह बिना रुके काम करने वाले थे लेकिन महामारी ने उन सभी योजनाओं को प्रभावित किया। हालांकि, वह अपनी अगली फिल्म ‘‘नेल पॉलिश’’ और वेब-सीरीज़ ‘‘पेंटहाउस’’ पूरी करने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos