लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के समय अत्यंत जटिल वैश्विक स्थिति में कई नयी स्थितियां देखने को मिलीं : जयशंकर

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पहले से ही अत्यंत गतिशील एवं जटिल वैश्विक स्थिति में कोविड-19 के समय कई नयी स्थितियां देखने को मिलीं और तनाव के समय देशों का व्यवहार खुलकर सामने आ गया।

किसी देश का नाम लिए बिना या किसी घटना का जिक्र किए बिना विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि एक परिवर्तित ‘खेल मैदान’ में शक्ति का खेल जारी रहेगा।

उन्होंने उल्लेख किया कि मुद्दों में ‘‘हालिया अनुभव’’ और परिणामस्वरूप होने वाली चिंताएं तथा इसी तरह समाधान दिखेंगे।

जयशंकर ‘पॉवर प्ले इन ए पोस्ट पैंडेमिक वर्ल्ड’ विषय पर वियोन वैश्विक शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अब, अत्यंत गतिशील एवं जटिल वैश्विक स्थिति में कोविड महामारी ने और भी कई नयी स्थितियां उत्पन्न कर दी हैं। केवल यही नहीं, इनमें से कुछ असल में, समूची वैश्विक व्यवस्था के लिए एक झटके के रूप में आईं।’’

उन्होंने उल्लेख किया कि उदाहरण के लिए महामारी ने विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला के महत्व से संबंधित भूमंडलीकरण विशेषताओं के बारे में बुनियादी चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘तनाव के समय’’ देशों का व्यवहार भी खुलकर सामने आ गया, इस तरह वैश्विक राजनीति की अधिक असहज सच्चाइयां रेखांकित हुईं।’’

उल्लेखनीय है कि विश्व में महामारी के समय विस्तारवादी व्यवहार को लेकर चीन की काफी आलोचना हुई है।

शक्ति प्रदर्शन के बारे में जयशंकर ने कहा कि विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में इसकी कई ठोस अभिव्यक्तियां हैं और चीन का उभार तथा कुछ हद तक भारत भी, कहानी का एक हिस्सा हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में अमेरिका के रणनीतिक हाव-भाव में महत्वपूर्ण बदलाव, रूस, तुर्की और ईरान से संबंधित स्थितियों का भी जिक्र किया।

जयशंकर ने कहा कि शक्ति प्रदर्शन जारी रहेगा, लेकिन अब स्पष्ट रूप से यह एक परिवर्तित ‘खेल मैदान’ में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग