लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चिड़ियाघर में गुजरात से एक शेर और दो शेरनियां लाई गईं

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली के चिड़ियाघर में जानवरों की अदला-बदली कार्यक्रम के तहत प्रजनन के उद्देश्य से सोमवार को गुजरात से एक शेर और दो शेरनियां लाई गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के केवड़िया और सक्करबाग से एक शेर और दो शेरनियां लाई गई हैं। इसके बदले में दिल्ली, पश्चिमी राज्य को दो दरियाई घोड़े देगी।

दिल्ली के चिड़ियाघर में चार सींग वाला एक मृग और लाल कान वाला एक स्लाइडर कछुआ भी लाया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शेर एवं शेरनियों को 20 दिन तक पृथक रखा जाएगा और इसके बाद उन्हें उनके बाड़े में छोड़ दिया जाएगा।’’

इससे पहले, दिल्ली के चिड़ियाघर में केवल एक शेर सुंदरम और एक शेरनी हेमा थी। सुंदरम को पिछले साल लकवाग्रस्त हो गया था। सात साल के शेर अमन की मई में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी और नौ साल से लकवे से पीड़ित 11 साल की शेरनी अकिला की पिछले साल अगस्त में मौत हो गई थी।

दिल्ली को नागपुर के गोरेवाड़ा चिड़ियाघर से भी दो बाघिन और भालुओं की एक जोड़ी मिलने की संभावना है। चेन्नई स्थित अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क से दिल्ली को एक बाघ मिल सकता है। एक बंगाल बाघिन को पिछले साल नवंबर में प्रजनन के लिए कानपुर से लाया गया था।

दिल्ली का चिड़ियाघर बंगाल बाघ के ‘‘संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम’’ में भाग ले रहा है। दिल्ली के चिड़ियाघर में वर्तमान में पांच सफेद बाघ हैं।

दिल्ली चिड़ियाघर को बृहस्पतिवार को छतबीर चिड़ियाघर से एक शुतुरमुर्ग मिला, जो पांच महीने में यहां लाया गया दूसरा शुतुरमुर्ग है। जल्द ही तमिलनाडु से दो और शुतुरमुर्ग लाने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के चिड़ियाघर में शुतुरमुर्ग की संख्या लगभग पांच साल बाद फिर से बढ़ाई जा रही है। चिड़ियाघर में जुलाई 2016 से मार्च 2021 तक कोई शुतुरमुर्ग नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन