लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में संक्रमण की नयी लहर की गिरफ्त में आने वालों में बड़ी संख्या युवाओं की : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:42 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की नयी लहर की चपेट में आने वालों में बड़ी संख्या 30 साल से 50 साल की उम्र के, काम पर जाने वाले लोगों की है।

देश में संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है लेकिन दिल्ली में महामारी की यह चौथी लहर है, जिसमें संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

कुछ चिकित्सकों का मानना है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा संख्या में लोगों के संक्रमित होने का कारण यह हो सकता है कि ‘‘वायरस उत्परिवर्तित’’ (म्यूटेट) हो गया है और अब इसका स्वरूप पहले के मुकाबले ज्यादा प्रबल है।

अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक सुरंजीत चटर्जी कहते हैं,‘‘ युवा पीढ़ी काम के लिए घर से बाहर निकलती है, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करती है, इसलिए उनके दूसरों के संपर्क में आने की संभावना ज्यादा है। बहुत से लोग अब भी मास्क नहीं लगा रहे हैं या सामजिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण संक्रमण के मामले बढ़े हैं।’’

उन्होंने साथ ही कहा कि संक्रमण से मौत के मामले दिल्ली में पिछले वर्ष जून, सितंबर और नवंबर की तुलना में अब भी कम हैं।

तमाम एहतियात बरतने के बावजूद चटर्जी खुद संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 40 से 50 वर्ष की आयु वाले चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमण की इस लहर की चपेट में आ रहे हैं जबकि इनमें से अधिकतर ने कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ली हैं।

सर गंगा राम अस्पताल के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अस्पताल के 37 चिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंन्द्र जैन ने हाल ही में कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि यहां संक्रमण की चौथी लहर में युवा ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 7,437 नए मामले सामने आए , जो इस साल का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है, जबकि संक्रमण के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,157 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण दर भी पिछले दिन के 6.1 प्रतिशत से बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गई, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में मामलों में काफी वृद्धि हुई है।

सरकार ने संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। दिल्ली में अब तक संक्रमण का ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका का स्वरूप मिल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो