लाइव न्यूज़ :

दुमका में बड़ी संख्या में कौवों, मैनों और बगुलों को मृत पाया गया, बर्ड फ्लू की आशंका

By भाषा | Updated: January 11, 2021 23:26 IST

Open in App

दुमका (झारखण्ड), 11 जनवरी बर्ड फ्लू से अछूते दुमका जिले में सोमवार को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहुलपहाड़ी के पास पोखरिया गाँव में बड़ी संख्या में कौवे, मैना और बगुले मृत मिले जिसके बाद यहां भी बर्ड फ्लू का प्रकोप होने की आशंका बढ़ गई है।

दुमका के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वह टीम के साथ पोखरिया गांव पहुंचे जहां 40-50 पक्षियों को मृत पाया। उन्होंने बताया कि इतने पंछियों को एक साथ मृत देखकर ग्रामीण बर्ड फ्लू फैलने की आशंका से भयभीत हो गए।

मृत पक्षियों की जाँच के लिए नमूने एकत्रित कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पक्षियों के नमूनों को जाँच के लिए राँची भेजा जायेगा तभी पता चल पायेगा कि ये पक्षी बर्ड फ्लू के कारण मरे हैं या इनकी मौत का कोई दूसरा कारण है।

इलाके में रहने वाले निमाई चंद्र मंडल ने बताया कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि 40-50 की संख्या में कौआ, मैना और बगुले जमीन पर गिरकर छटपटा रहे थे। जल्द ही इन पक्षियों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बीडीओ को इसकी सूचना दी।

जिला पशुपालन पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि झुंड में पक्षियों की मौत का यह दुमका जिला में पहला मामला है। उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों के सैंपल ले लिए गये हैं जिन्हें जाँच के लिए रांची के कांके स्थित एलआरएस लैब भेजा जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे