लाइव न्यूज़ :

बड़ी संख्या में भाजपा के लोग अब रजनीकांत से जुड़े :कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 5, 2020 15:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच दिसंबर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में रजनीकांत की पार्टी के संभावित असर का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि उनके प्रस्तावित दल की विचारधारा, कार्यक्रम और चुनावी रूपरेखा अभी स्पष्ट नहीं है।

पार्टी के तमिलनाडु मामलों के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने यह दावा भी किया कि बड़ी संख्या में भाजपा के लोग तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता के साथ जुड़ गये हैं।

उन्होंने कहा कि रजनीकांत की पार्टी का अभी पंजीकरण नहीं हुआ है, उनके प्रस्तावित दल की विचारधारा और कार्यक्रम अभी तक अज्ञात हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी या कोई गठबंधन बनाएगी।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एक बार ये चीजें स्पष्ट हो जाएं तो हम आकलन कर सकेंगे। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।’’

राज्य के विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘रजनीकांत की पार्टी की संरचना क्या है, वह क्या करने वाले हैं, कोई नहीं जानता।’’

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत आर गुंडू राव के बेटे ने कहा, ‘‘क्या वह भाजपा के साथ तालमेल करने वाले हैं। वह करना क्या चाहते हैं....यह सब देखना होगा।’’

रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि वह जनवरी 2021 में एक राजनीतिक दल का गठन करेंगे, जो तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos