लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में ड्रग की बड़ी खेप पकड़ी गई, पुलिस अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2020 12:37 IST

Open in App

गंगटोक, 19 दिसंबर राज्य में ड्रग की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है और एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उप महानिरीक्षक प्रवीण गुरुंग ने बताया कि 10-14 लाख रुपये की खेप को पूर्वी सिक्किम जिले के सैमडोंग में बृहस्पतिवार को एक छापेमारी के दौरान जब्त किया गया। इस खेप में 576 स्पैज्मो प्रोवोस्किन फाइलों के साथ 23,184 गोलियां थी। इसके अलावा एन 10 गोलियों की 100 फाइल और 52 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शूगर और 457 बोतल कफ सीरप था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सिक्किम पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शामिल है। ऐसा संदेह है कि वह राज्य में ड्रग लाने में मदद करता था।

पूर्वी सिक्किम जिले के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद येलासिरी ने कहा, ‘‘ राज्य में अब तक पकड़ी गई ड्रग की बड़ी खेपों में से यह एक है। पुलिस ने बताया कि ड्रग को एक टैक्सी में लाया जा रहा था। सबसे पहले इसे रंगपो जांच चौकी पर रोका गया और फिर इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर टोपाखानी में रोका गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सैमडोंग में गिरफ्तार किया और एक घर से 3,684 खुली गोलियां, एन 10 की 380 गोलियां और 21.24 ग्राम ब्राउन शूगर और 1.30 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की। घर का इस्तेमाल ड्रगों को रखने के लिए किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?