लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोरोना वायरस के नये स्वरूपों की जांच के लिए बनेगी प्रयोगशाला

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:01 IST

Open in App

इंदौर, 14 जुलाई मध्य प्रदेश में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में प्रशासन ने कोरोना वायरस के नये स्वरूपों की जांच के लिए प्रयोगशाला बनाने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) प्रयोगशाला शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने इस प्रयोगशाला के लिए जरूरी मशीनों और उपकरणों की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने महामारी की तीसरी लहर के खतरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि फिलहाल कोरोना वायरस के नये स्वरूपों की जांच के लिए स्थानीय संक्रमितों के नमूने दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे जा रहे हैं, लेकिन वहां से जांच रिपोर्ट आने में अक्सर डेढ़ महीने तक का वक्त लग जाता है।

उन्होंने बताया, "इंदौर में जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला शुरू हो जाने पर महज तीन दिन के भीतर कोरोना वायरस के नये प्रकारों की जांच रिपोर्ट आ सकेगी। दरअसल, यह एक जटिल किस्म की जांच है जिसके लिए खास मशीनों और उपकरणों की दरकार होती है।"

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के करीब 1.53 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा