लाइव न्यूज़ :

बैंकों की साफ-सुथरी मध्यस्थता सुनिश्चित करना एक प्रमुख चुनौती: राजीव कुमार

By भाषा | Updated: February 23, 2019 04:42 IST

वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा कि बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा साफ-सुथरे तरीके से मध्यस्थता सुनिश्चित करना घरेलू बैंकिंग क्षेत्र के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों में से एक है।

Open in App

वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा कि बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा साफ-सुथरे तरीके से मध्यस्थता सुनिश्चित करना घरेलू बैंकिंग क्षेत्र के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों में से एक है।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को अधिक जवाबदेह बनाना एक अन्य चुनौती है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कई प्रयास किये हैं जिससे एनपीए में कमी आयी है और वसूली तेज हुई है।

कुमार ने कहा कि एनपीए वसूली बढ़कर पिछले चार साल में 3.62 लाख करोड़ रुपये और चालू वित्त वर्ष में 1.20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है।

उन्होंने कहा कि एनपीए समस्या से जूझ रहे बैंकों को सरकार ने मार्च 2015 से तीन लाख करोड़ रुपये दिये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बैंकिंग क्षेत्र के समक्ष भविष्य के लिये प्रमुख चुनौती यह सुनिश्चित करना बना हुआ है कि वित्तीय संस्थानों की मध्यस्थता स्वच्छ एवं निष्पक्ष रहे, ये संस्थान चाहे सरकारी बैंक हों, निजी बैंक हों या एनबीएफसी हों। हम यह कैसे देख सकते हैं कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां अधिक जवाबदेह हुई हैं, यह दूसरी चुनौती है।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया