उ.भारत में अगले दो-तीन दिन में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट का अनुमान : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:41 IST2020-12-14T21:41:49+5:302020-12-14T21:41:49+5:30

A. In India, night temperature is expected to fall by three to five degrees in next two-three days: Meteorological Department | उ.भारत में अगले दो-तीन दिन में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट का अनुमान : मौसम विभाग

उ.भारत में अगले दो-तीन दिन में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट का अनुमान : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्से में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।’’

मौसम विभाग ने पिछले महीने दिसंबर-फरवरी के लिए सर्दी का पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में मध्यवर्ती और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में बहुत बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने कहा कि 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A. In India, night temperature is expected to fall by three to five degrees in next two-three days: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे