महाराष्ट्र में कार पर विशाल पत्थर गिरा, दो लोग बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: June 12, 2021 09:16 IST2021-06-12T09:16:41+5:302021-06-12T09:16:41+5:30

A huge stone fell on a car in Maharashtra, two people narrowly survived | महाराष्ट्र में कार पर विशाल पत्थर गिरा, दो लोग बाल-बाल बचे

महाराष्ट्र में कार पर विशाल पत्थर गिरा, दो लोग बाल-बाल बचे

ठाणे, 12 जून महाराष्ट्र में दो व्यक्ति उस समय बाल-बाल बच गए जब वे ठाणे और अहमदनगर जिलों की सीमाओं पर स्थित मालशेज घाट क्षेत्र में चाय पीने के लिए अपनी कार से उतरे और तभी एक विशाल पत्थर उनकी कार पर गिर गया।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने कहा, ‘‘जब पत्थर कार पर गिरा तब दोनों लोग चाय पीने के लिए उससे उतर चुके थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने यह घटना होती देखी।’’

उन्होंने बताया कि इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया लेकिन राजमार्ग बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने अहमदनगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता साफ कराया।

मालशेज घाट में मानसून के दौरान भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A huge stone fell on a car in Maharashtra, two people narrowly survived

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे