लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के सत्ता में आने पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के सम्मान में बनेगा विशाल स्मारक: बोरदोलोई

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:53 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 फरवरी असम कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर सीएए विरोधी प्रदर्शनों में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में एक विशाल स्मारक का निर्माण करने की मंगलवार को घोषणा की। पार्टी के प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष प्रद्युत बोरदोलोई ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्मारक संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) विरोधी जन आंदोलन का प्रतीक होगा। असमिया गौरव को बचाने के लिए यह आंदोलन कुछ वर्षों से पूरे राज्य में जारी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो दिन पहले वादा किया था कि पार्टी असम समझौते का सम्मान करेगी और मार्च-अप्रैल में होने वाले (राज्य विधानसभा) चुनाव जीतने पर सीएए लागू नहीं करेगी।

असम प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख रिपुन बोरा ने कहा कि विशाल स्मारक भाजपा को ‘असम में सीएए नहीं’ का संदेश देगा।

कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया ने कहा कि असम के लोगों पर भाजपा के अत्याचार के दिन खत्म होने वाले हैं और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि यह स्मारक सीएए के खिलाफ जन संघर्ष को श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, ‘‘असम सीएए नहीं चाहता है। ’’

राज्य में असोम बसांव अहोक यात्रा में भाग ले रहे कांग्रेस के नेता सीएए के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह यात्रा 12 फरवरी को शुरू की गई थी। इसके तहत कांग्रेस के नेता सीएए,बेरोजगारी और राज्य के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर समाज के सभी तबके के लोगों से बातचीत कर रहे हैं और उनकी प्रतिक्रिया ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो