लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के बाग बाजार स्थित झुग्गी-बस्ती में भीषण आग लगी, 24 दमकल वाहन मौके पर मौजूद

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:48 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जनवरी उत्तरी कोलकाता के बाग बाजार स्थित एक झुग्गी-बस्ती में बुधवार शाम भीषण आग लग गई, जिसके चलते करीब 40 झुग्गियां जल गईं। वहीं, 24 अग्निशमन वाहन घंटों से आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बाग बाजार महिला कॉलेज के पास शिरोड विद्या विनोद एवेन्यू क्षेत्र स्थित झुग्गी-बस्ती में शाम 6:55 बजे भीषण आग लग गई और मौके पर कम से कम 24 दमकल वाहनों आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि झुग्गी-बस्ती में धमाकों की आवाज सुनी गई। पुलिस को संदेह है कि आग के चलते झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडरों में ये धमाके हुए हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और समय रहते अधिकतर लोगों को घटनास्थल से निकाल लिया गया।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''पूरी झुग्गी-बस्ती राख में तब्दील हो गई है। हालात पूरी तरह काबू में नहीं हैं क्योंकि हम अब तक आग के स्रोत का पता नहीं लगा पाए हैं। हमने बस्ती के लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया है। धमाके होने के चलते आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों को भी निकाला गया है। हम कोई जोखिम नहीं ले सकते हैं।''

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग के फैलने के चलते घटनास्थल से सटे सारदा मैयर बाड़ी मंदिर से लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन दलों को भी अग पर काबू पाने में सहायता के लिए तैनात किया गया है।

इस बीच, स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आग लगने के करीब आधा घंटे बाद अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिसके कारण आग बेकाबू होती चली गई।

अधिकारियों ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने कई पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके चलते रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है और किताबों के एक गोदाम के साथ करीब 40 झुग्गियां भी जल गई हैं।

उन्होंने बताया कि शाम के समय भीड़ होने के चलते मध्य एवं उत्तरी कोलकाता क्षेत्र में भारी यातायात जाम के हालात बन गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू