लाइव न्यूज़ :

उप्र के 97 हजार गांवो में कोरोना संक्रमितो का पता लगाने के लिये घर घर जांच अभियान

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:02 IST

Open in App

लखनऊ, छह मई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 97 हजार राजस्व गांवों में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिये घर-घर जांच और परीक्षण (स्क्रीनिंग और टेस्टिंग) का महाभियान शुरू हो गया है। सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी ।

निगरानी समितियों की जांच में लक्षणयुक्त पाए गए 69,474 लोगों का जब एंटीजन परीक्षण किया गया तो 3551 लोग संक्रमित पाये गये । इन्हें, मेडिकल किट प्रदान कर, सतर्कता के उपाय बातकर घर पर पृथक—वास में भेजा गया है।

सरकारी बयान के मुताबिक बृहस्पतिवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट' की नीति के अनुरूप किए जा रहे प्रयासों के संतोषजनक परिणाम मिल रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां औसतन दो लाख से ढाई लाख टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं, वहीं नए मामलों में गिरावट आई है। इसके मुताबिक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इसमें कहा गया कि विगत 24 घंटे में प्रदेश में संक्रमण के 26,780 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि 28,902 मरीज संक्रमण मुक्त हुये ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में स्वस्थ होने वाले लोगों की अब तक की कुल संख्या 11,51,571 हो गयी है । वर्तमान में कुल 2,59,844 मरीज उपचाराधीन हैं ।

बयान के अनुसार बीते 30 अप्रैल को उपचाराधीन मामलों की संख्या सर्वाधिक थी, जब प्रदेश में 03 लाख 10 हजार 783 मामले थे। इसके अनुसार पिछले छह दिन की अवधि में इसमें 50 हजार से अधिक की गिरावट आई है।

इसके अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य प्रदेश में सुचारू रूप से चल रहा है और अब तक एक करोड़ 32 लाख 55 हजार 955 खुराक दी जा चुकी है ।

उन्होंने कहा कि सतत प्रयासों से टीके की वेस्टेज में भी कमी आई है, हालांकि इसे और बेहतर करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन