लाइव न्यूज़ :

पिता के नाम पर बना अस्पताल किसी के काम आएगा तो अच्छा होगा: रजनीश मिश्रा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली में कुछ हफ्ते पहले वेंटिलेटर बेड नहीं मिलने पर कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले जानेमाने गायक पंडित राजन मिश्रा की याद में इस हफ्ते वाराणसी में पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल खुला। उनके बेटे रजनीश ने कहा कि गायक के जाने से जो स्थान खाली हुआ है यह अस्पताल उस कमी को तो नहीं भर पाएगा लेकिन लोगों को समय रहते चिकित्सीय मदद मिल जाएगी तो वह पीड़ा कुछ कम होगी।

यह 750 बेड का अस्पताल मिश्रा परिवार के गृह नगर वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में कोविड के मरीजों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बनाया है।

पंडित मिश्रा के बेटे रजनीश स्वयं शास्त्रीय गायक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को अस्पताल पहले बनाना चाहिए था या फिर उन्होंने यह अब किया है, इस तथ्य से हमारे लिए कुछ बदलने वाला नहीं है। लेकिन हम आशा करते हैं कि अन्य लोगों को इससे मदद मिलेगी। हम आशा करते हैं कि कोई भी और घर बरबाद नहीं हो। इस सब अनिश्चितता के बीच, यदि मेरे पिता के नाम पर बनाए गए अस्पताल से किसी को मदद मिलती है तो यह अच्छा है। इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।’’

खयाल गायकी के पुरोधा राजन मिश्रा का 25 अप्रैल को कोविड संबंधी जटिलताओं के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पाया था।’’

पिता की मौत के करीब तीन हफ्ते बाद रजनीश ने कहा कि पर्याप्त सुविधाओं का अभाव, वेंटिलेटर बेड की कमी के कारण पिता की मौत हुई और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने का एक ही तरीका है और वह है स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करना।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। मैं केवल यही कह सकता हूं कि देश के सभी अस्पतालों को सुविधाओं से लैस करना चाहिए, बजाए कि संसद, मंदिर या कोई महंगी इमारत बनाने के।’’

रजनीश ने कहा, ‘‘राम मंदिर के लिए इंतजार किया जा सकता है क्योंकि रामजी यह देखने नहीं जाने वाले कि मंदिर बना है या नहीं। दिल्ली में भव्य संसद भवन पहले से है, एक और की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री आवास भी है, एक और की आवश्यकता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है