लाइव न्यूज़ :

भगवान से खफा एक बेघर ने मंदिर में पत्थर फेंके

By भाषा | Updated: April 3, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार को कथित रूप से एक मंदिर में ईंट-पत्थर फेंके। पुलिस के अनुसार युवक बेघर की जिंदगी देने को लेकर भगवान से खफा था और इसी के चलते उसने कथित तौर पर मंदिर में पथराव किया।

पुलिस ने बताया कि विकी माल नामक इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वैष्णो माता मंदिर के पुजारी रंजीत पाठक को शनिवार सुबह मंदिर प्रांगण में खुले में स्थापित भगवान शिव की दो मूर्तियां टूटी हुई नजर आयीं।

पुलिस के अनुसार मंदिर परिसर में ईंट के टुकड़े और पत्थर पाये गये। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तब उसने पाया कि कूड़ा बीनने वाले युवक माल का इस घटना के पीछे हाथ है।

कोरोना वायरस के चलते लगाये गये लॉकडाउन से पहले माल अपने पिता के साथ काम करता था और बाद में उसके पिता बिहार में मोतिहारी लौट गये।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार माल अपनी खानाबदोश जिंदगी को लेकर भगवान से नाराज रहने लगा।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर