आगरा के बीहड़ में मिला हथगोला, निष्क्रिय किया गया
By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:19 IST2021-09-13T21:19:12+5:302021-09-13T21:19:12+5:30

आगरा के बीहड़ में मिला हथगोला, निष्क्रिय किया गया
आगरा (उप्र), 13 सितंबर आगरा के थाना जैतपुर के अंतर्गत बीहड़ में सोमवार सुबह एक चरवाहे को हथगोला दिखा। सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे। थाना जैतपुर के निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बम निरोधक दस्ता की टीम ने हथगोला को निष्क्रिय कर दिया है।
उन्होंने बताया कि जैतपुर के गांव सजेती निवासी 14 वर्षीय अतुल पशु चराने के लिए गांव के पास चंबल के बीहड़ में गया था। सोमवार सुबह नौ बजे के लगभग उसने झाड़ियों के बीच एक हथगोला देखा। बम समझकर उसने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ता को बुला लिया।
योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने सभी को वहां से दूर हटा दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता ने हथगोले को निष्क्रिय कर दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।