लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्रियों का एक दल हर सप्ताह करेगा दौरा: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:41 IST

Open in App

श्रीनगर, एक जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों की समीक्षा और लोगों तथा प्रशासन की प्रतिक्रिया लेने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों का दल जल्द ही हर सप्ताह केंद्रशासित क्षेत्र का दौरा करेगा। उन्होंने कहा कि दल में जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के लिए दो-दो मंत्री शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘हम जल्द ही केंद्रशासित क्षेत्र में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा शुरू करने वाले हैं। हमने जनवरी में यह प्रयोग किया था जब एक सप्ताह या एक महीने में लगभग 35 केंद्रीय मंत्रियों ने दौरा किया था। उनका अनुभव अच्छा था। केंद्रशासित प्रदेश के लोगों और अधिकारियों के लिए भी यह अच्छा रहा।’’

सिंह यहां एसकेआईसीसी में सुशासन पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रस्ताव दिया था कि 35 मंत्रियों को एक साथ भेजने के बजाय दो मंत्रियों को हर सप्ताह केंद्रशासित प्रदेश का दौरा करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने जम्मू संभाग के लिए दो मंत्रियों, कश्मीर के लिए दो मंत्रियों के दौरे का निर्णय किया है और हम लद्दाख के लिए भी यह करने वाले हैं। हम मुख्य सचिव के साथ इसपर काम कर रहे हैं। वे (मंत्री) अपनी विभागीय परियोजनाओं का मूल्यांकन करेंगे और केंद्र सरकार के विचार के लिए जनता तथा प्रशासन की राय लेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि भर्तियों के लिए जल्द ही एक साझा पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन किया जाएगा और यह बेहद महत्वपूर्ण पहल इसी साल से शुरू की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं