लाइव न्यूज़ :

आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुटता के लिए कनॉट प्लेस में लोगों का समूह एकत्र हुआ

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस में कुछ लोग एकत्र हुए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार अपराह्न करीब 3.15 बजे कनॉट प्लेस के ए और बी ब्लॉक के पास 20 से 25 लोग जमा हुए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें उस जगह पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई और वहां से जाने को कहा गया। हालांकि, समूह बाबा खड़ग सिंह मार्ग के रास्ते बंगला साहब गुरुद्वारा की ओर जाना चाहता था। वे किसानों के समर्थन वाले बैनर, पर्चे लिए हुए थे।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन, बीकेएस रोड, कनॉट प्लेस के पास रोक दिया गया। उन्हें कानून-व्यवस्था की स्थिति और क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि लोग बाद में शांतिपूर्ण ढंग से वहां से चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा